Add To collaction

लेखनी कहानी -21-Sep-2022 भूतिया हवेली

भूतिया हवेली 


भूतिया हवेली के सामने से जब गुजरने लगे 
अनायास ही कदम डर से लड़खड़ाने लगे 
हवा भी जोर जोर से सांय सांय कर रही थी 
दिल की धड़कन धीरे धीरे मर रही थी 
कड़कती बिजली के शोर ने और डरा दिया 
खुलते बंद होते गेट ने रहस्य और बढा दिया 
पीछे से अचानक कोई आवाज सी आई 
क्या कहें कि जान हमारी हलक में आई 
पीछे मुड़कर देखा तो कहीं कोई नहीं था 
भूतिया हवेली का खौफ कुछ कम नहीं था 
कहते हैं कि भूतों की टोली उसमें रहती है 
इधर से गुजरने वालों का शिकार करके रहती है 
एक दिन पुलिस ने भूतिया हवेली पर धावा बोला 
पता चला कि वहां रहता था अपराधियों का टोला 
सबकी पिटाई कर थाने ले जाया गया 
इस तरह भूतिया हवेली का रहस्य समाप्त हुआ 

श्री हरि 
21.9.22 


   13
8 Comments

Swati chourasia

22-Sep-2022 04:37 PM

बहुत खूब

Reply

लाजवाब लाजवाब,, बढ़ा होगा जी

Reply

Achha likha hai 💐

Reply